मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

भक्ति भाव एवं समर्पण से समागम की तैयारियां

भक्ति भाव एवं समर्पण से समागम की तैयारियां 



करीब डेढ महीने से इस सन्त समागम की तैयारियां संत निरंकारी सत्संग देहरादून में हो रही 

यह समागम संस्कार टीवी चैनल पर तीनों दिन प्रसारित किया जायेगा

संवाददाता

देहरादून। निरंकारी सत्गुरू सुदीक्षा महाराज के सानिध्य में महाराष्ट्र का 54वां प्रादेशिक निरंकारी सन्त समागम 26, 27 एवं 28 फरवरी को वर्चुअल रूप में आयोजित किया जा रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी पूर्णतया थमा नहीं है इसको ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा कोविड-19 के बारे में जारी किए गये दिशा-निर्देशों के अनुसार समागम का आयोजन वर्चुअल रूप में किया जा रहा है।

मिशन के सेवादारों के द्वारा पिछले करीब डेढ महीने से इस सन्त समागम की तैयारियां संत निरंकारी सत्संग देहरादून में हो रही हैं। सत्गुरू सुदीक्षा महाराज के सानिध्य में समागम में सम्मिलित होने वाले वक्ता, गीतकार, गायक, कवि, संगीतकार एवं वादक सभी इस भवन में आकर अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर चुके हैं, जिसे वर्चुअल रूप में प्रसारित करने के लिए रिकार्ड किया गया है। महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों के अतिरिक्त आस-पास के राज्यों तथा देश विदेशों से भी कई वक्ताओं ने इस समागम में हिस्सा लिया है।

समागम की तैयारियों के दौरान कोविड-19 के सन्दर्भ में सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, सैनिटाईजेशन इत्यादि के अलावा समागम सेवाओं में संलग्न एवं सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिनिधियों की कोविड जांच भी कराई गई ताकि सारे कार्य निर्विघ्न संपन्न हो सकें।

मिशन के इतिहास में ऐसा प्रथम बार होने जा रहा है कि इस वर्ष का 54वां प्रादेशिक निरंकारी संत समागम वर्चुअल रूप में आयोजित किया जा रहा है। निरंकार प्रभु परमात्मा की इच्छा को सर्वाेपरी मानते हुए हर्षाेल्लास के साथ भक्तजन इसे स्वीकार कर रहे हैं। संपूर्ण समागम का वर्चुअल प्रसारण मिशन की वेबसाईट पर 26, 27 एवं 28 फरवरी को प्रस्तुत किया जायेगा। इसके अतिरिक्त यह समागम संस्कार टीवी चैनल पर तीनों दिन सायं 5.00 से रात्रि 9.00 बजे तक प्रसारित किया जायेगा।

निरंकारी संत समागम महाराष्ट्र में पहली बार 1968 में शिवाजी पार्क मुंबई में बाबा गुरबचन सिंह के सानिध्य में संपन्न हुआ और समागमों की इस अविरल श्रृंखला का आरंभ हुआ। 1980 तक बाबा गुरबचन सिंह की मौजूदगी में समागम होते रहे और फिर बाबा हरदेव सिंह की रहनुमाई में 36 वर्षों तक इस परम्परा को आगे बढ़ाया गया। उसके उपरांत 2 वर्षों तक सत्गुरु सविन्दर हरदेव के पावन सानिध्य में समागम संपन्न हुए और वर्तमान में सत्गुरू सुदीक्षा महाराज उसी ऊर्जा और तन्मयता से इसे आगे बढ़ा रहीं है।

देहरादून महानगर के विभिन्न मैदानों में लगातार 52 वर्षों से यह समागम होते आये थे जबकि पिछले वर्ष महाराष्ट्र का 53वां समागम पहली बार मुम्बई से हटकर नासिक में आयोजित किया गया। इस वर्ष समागम का मुख्य विषय स्थिरता रखा गया है प्रकृति में निरंतर परिवर्तन होता रहता है और कई प्रकार की उथल-पुथल होती रहती है। केवल एक परमसत्य परमात्मा ही स्थिर है। जिस मनुष्य का नाता इस एकरस रहने वाली सत्ता से जुड़ जाता है उसके जीवन में स्थिरता आ जाती है और हमें हर परिस्थिति में एकरस रहने की शक्ति मिल जाती है। 

महाराष्ट्र के इस समागम के माध्यम से भी इसी पावन सन्देश को वर्चुअल रूप में जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। संत निरंकारी मिशन सदैव ही समाज सेवा के लिए अग्रणी रहा है विश्व आपदा कोविड-19 के दौरान संत निरंकारी मिशन द्वारा सरकार के दिये गये दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी को निभाते हुए जनकल्याण की भलाई के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए गये जिसमें मुख्यतः संत निरंकारी मण्डल द्वारा मुम्बई में गठित संत निरंकारी ब्लड बैंक ने अहम भूमिका निभाई और हजारों की संख्या में हर जरूरतमंदों को समय पर ब्लड देकर उनका जीवन बचाया, यह सेवाएं निरंतर जारी हैं।

पिछले कुछ वर्षों से महाराष्ट्र का यह समागम अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में निरंकारी भक्त सम्मिलित होते आये हैं। यह समागम भले ही वर्चुअल रूप में हो रहा है, फिर भी इसका बेसब्री से विश्वभर में इंतजार किया जा रहा है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे  parvatiyanishant.page  पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है। 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...