गुरुवार, 24 जून 2021

सूजी का हलवा बनाने की विधि

सूजी का हलवा बनाने की विधि



प0नि0डेस्क

देहरादून। सूजी के हलवे का स्वाद किसे नहीं पसंद आता। घी में अच्छे से भुना हुआ हलवा सबका दिल जीत लेता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, यह सभी को पसंद आता है। सूजी का हलवा बनाने की आसान और सरल विधि इस प्रकार है-  

सूजी का हलवा बनाने की सामग्रीः

1 कप सूजी।

1/4 टी स्पून इलायची पाउडर।

2 टेबल स्पून चीनी।

देसी घी जरूरत के अनुसार।

पानी जरूरत के अनुसार।

गार्निश के लिएः

1 टेबल स्पून काजू कटे हुए।

1 टेबल स्पून किशमिश।

सूजी का हलवा बनाने की विधि- सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें। इसमें सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। मिश्रण का रंग हल्का ब्राउन होने पर इसमें पानी डालकर इसे चलाते हुए पकाएं।

जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी इसके घुलने तक पकाएं। फिर इलायची पाउडर मिक्स कर 2 मिनट तक और पकाएं। तय समय के बाद आंच बंद कर दें।

सूजी का हलवा तैयार है। काजू और किशमिश से गार्निश कर सर्व करें।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...