बुधवार, 21 जुलाई 2021

वृक्षमित्र डा0 सोनी को अंतर्राष्ट्रीय एक्सीलेंस एवार्ड

 वृक्षमित्र डा0 सोनी को अंतर्राष्ट्रीय एक्सीलेंस एवार्ड 



संवाददाता

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 1998 से लगातार कार्य कर रहे वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय एक्सीलेंस एवार्ड 2021 से सम्मानित किया। इंटिलियो वैलफेयर फाउंडेशन (आईएनटी) पांच देशों का संगठन हैं जिसमें आस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, भारत व फीजी देश हैं इन देशों के ज्यूरी पैनल ने उत्तराखंड से डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी को चयनित कर यह सम्मान दिया हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी ने अंतरराष्ट्रीय एक्सीलेंस एवार्ड प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस सम्मान के लिए उन्हें शुभकामनाएं हैं। आईएनटी ग्रुप आस्ट्रेलिया के अध्यक्ष भुवन भट्ट ने भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर बधाई दी।

बताते चले कि डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी पेशे से अध्यापक हैं जो जनपद टिहरी गढ़वाल के मरोड़ा (सकलाना) में प्रवक्ता भूगोल के पद पर कार्यरत हैं और मूलतः जनपद चमोली के विकासखंड देवाल ग्राम पूर्णा के रहने वाले है। ग्रामीण परिवेश में पले डा0 सोनी की शिक्षा दीक्षा गांव में हुई हैं और वर्तमान में भी वे पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश में हैं। 1998 से पर्यावरण की अलख की लौ जलाये आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा चुके है। डा0 सोनी स्वयं अपने खर्चे से 600 से अधिक कार्यक्रम कर चुके है और दस हजार से अधिक लोगांे को पौधा उपहार में भेंट कर चुके है।

उनका कहना है कि खुशनुमा जीवन तभी हो सकता हैं जब हम प्रकृति की सेवा करेंगे इसलिए मेरा पेड़-मेरा दोस्त (मेरा वृक्ष-मेरा मित्र) के तहत एक एक पौधा लगाकर धरती का श्रंृगार बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को औषधीय तेजपात का पौधा उपहार में देकर बधाई दी।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...