शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

सरकार देगी 18 महीने का डीए एरियर!

 केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार देगी 18 महीने का डीए एरियर!



एजेंसी

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी देने जा रही है, जिसका केंद्रीय कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। पहले मोदी सरकार ने 31 फीसदी महंगाई भत्ता करने की इजाजत दी। कर्मचारियों को एक जगह राहत मिली, अब सरकार दूसरी जगह भी कर्मचारियों को जल्द राहत दे सकती है।

कर्मचारियों के 18 महीने के लटके डीए एरियर पर अब उम्मीद की किरण नजर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काउंसिल ने सरकार के सामने मांग रखी है कि डीए बहाल करते वक्त 18 महीने से अटके हुए डीए एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट कर दे। ऐसी उम्मीद भी की जा रही है कि दिसंबर में कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है कि 18 महीने के डीए एरियर का वन टाइम सेटलमेंट किया जाए। 

अब डीए एरियर का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है। अब ये 18 महीने के डीए के एरियर का फैसला पीएम करेंगे, इस बात से कर्मचारी खुश हैं। पीएम मोदी इस पर फैसला करते हैं और हरी झंडी दिखाते हैं तो कर्मचारियों के बैंक खाते में मोटी रकम आएगी। इससे पहले मोदी सरकार डीए को बढ़ाकर 31 फीसदी कर चुकी है। इसका फायदा केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिल रहा है।

भारतीय पेंशनर्स मंच ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के एरियर का बकाया देने के लिए भी पीएम मोदी से अपील की है। मंच ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखकर इस मामले में मदद करने के लिए कहा है। वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में डीए बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था। 1 जुलाई 2021 से इसे फिर से बहाल करने के लिए कहा गया है।


आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...