गुरुवार, 6 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन

 जेयूयू के अधिवेशन में उमाशंकर प्रवीण मेहता अध्यक्ष व गिरीश पंत महामंत्री चुने गए



संवाददाता

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर निगम के जुगमंदर हाल में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में यूनियन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें उमाशंकर प्रवीन मेहता प्रदेश अध्यक्ष और गिरीश पंत सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री चुने गए। कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों व सदस्यों की नियुक्ति अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बाद में की जाएगी। 



यूनियन के चुनाव निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी शिवेश्वर पांडे द्वारा इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन सिन्हा व राष्ट्रीय महामंत्री बलविंदर सिंह जम्बू की उपस्थिति में संपन्न कराए गए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से उमाशंकर प्रवीन मेहता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और गिरीश पंत प्रदेश महामंत्री चुने गए। अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता के नाम का प्रस्ताव गिरीश पंत द्वारा रखा गया और इसका समर्थन चैतराम भट्ट, सतीश कुमार व द्विजेंद्र बहुगुणा द्वारा किया गया। प्रदेश महामंत्री के पद पर गिरीश पंत के नाम का प्रस्ताव मूलचंद शीर्षवाल व प्रदीप रोहिला द्वारा रखा गया और इसका समर्थन विजय शर्मा व अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बाद में की जाएगी। 

इस अवसर पर यूनियन के विभिन्न जिलों से आये सदस्य समेत प्रांतीय कार्यकारणी के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन 

जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड का प्रांतीय अधिवेशन



संवाददाता

देहरादून। अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि मीडिया के प्रतिनिधि बड़ी जिम्मेदारी के साथ विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य करते हैं। प्रदेश सरकार पत्रकारों के व्यापक हित में कार्य कर रही है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में पत्रकारों की भी बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग निश्चित रूप से मीडिया का युग है, मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लोकतंत्र की सफलता में भी मीडिया की बड़ी भूमिका है। आम जनता का समाज के इस सशक्त माध्यम पर पूरा भरोसा एवं विश्वास है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकारों के विचार एवं संवाद राज्य के विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मांगपत्र सौंपा गया। सीएम ने पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य रूप से डा0 एस0 फारूख, भजन गायक ज्ञानेंद्र कुमार, रूपचंद्र गुरुजी, बख्शी जी, निशा मार्कण्डे शामिल हैं। 

कार्यक्रम का संचालन जगदीश बावला व संजीव शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक विनोद चमोली, वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट, सिद्वार्थ उमेश अग्रवाल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, उत्तरकाशी से प्रकाश कपरवाण, देहरादून जिलाध्यक्ष चेतन खड़का, जिला महामंत्री अवनीश गुप्ता, चंपावत से नारायण भट्ट, विजय शर्मा, मूलचन्द शीर्षवाल, शार्दुल राणा, पवन रावत, टिहरी गढ़वाल से त्रिलोक पुण्डीर, राकेश राणा, राधाकृष्ण गैरोला, नीता शर्मा समेत यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...