सोमवार, 4 अप्रैल 2022

जीपी बम भारत का सबसे खतरनाक बम

 जीपी बम भारत का सबसे खतरनाक बम 

500 किलो के जीपी बम में 21000 छर्रे मचायेंगे तबाही



एजेंसी

जबलपुर। यहां बने 500 किलो के जीपी (जर्नल प्रपोज बाम्ब) बम से सेना और मजबूत हो गई है। इन बमों को म्युशियन इंडिया लिमिटेड की यूनिट आयुध निर्माणी खमरिया ने बनाया है। ये बम इतने खतरनाक हैं कि बड़े से बड़े बंकर और किसी भी हिस्से को एक झटके में तबाह कर सकते हैं। एयरफोर्स की टीम इन 48 बमों को लेकर डिपो के लिए रवाना हो गई।

जानकारी के मुताबिक डीजीएक्यूए के कमांडिंग आफिसर और आयुध निर्माणी के अधिकारियों की मौजूदगी में ये खेप रवाना की गई। बेहद घातक मारक क्षमता से लैस इस बम में 21000 छर्रे हैं। ये किसी भी दुश्मन के छक्के छुड़ा देंगे। आयुध निर्माणी खमरिया में लंबी प्रक्रिया के बाद इन्हें बनाया जा सका। बनाने के बाद इनका क्वालिट टेस्ट भी हुआ।

इस बम का डिजाइन से लेकर निर्माण इसी आयुध निर्माणी खमरिया में हुआ है। आयुध निर्माणी के जनरल मैनेजर एसके सिन्हा ने बताया कि 500 किलो जीपी बम का उत्पादन एक जबरदस्त और अहम प्रोजेक्ट है। इससे वायु सेना की ताकत और बढ़ेगी। बताया जाता है कि यह भारत का सबसे बड़ा बम है। इसका वजन 500 किलो और लंबाई 1.9 मीटर है। इस बम को सुखोई एसयू-30 एमकेआई और जगुआर में लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे जबलपुर की आयुध निर्माणी फैक्ट्री के एपफ-6 सेक्शन में बनाया गया है।

इन बमों की खेप को जनरल मैनेजर एसके सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आयुध निर्माणी खमरिया के कर्मचारियों के लिए आज का दिन बहुत खास है। हम सभी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

जीपी 500 केजी जीपी बम की खासियतः हमला करने वाले स्थान पर 100 मीटर की दायरे में आने वाला कोई भी दुश्मन या हथियार इसके सामने नहीं टिक सकता। अत्यधिक मारक क्षमता और नई तकनीक से लेस है। एक बम में 15 मिमी0 के 21,000 गोले स्टील के रहेंगे। विस्फोट के बाद हर गोला 50-100 मीटर तक टारगेट करेगा। एक गोला 12 एमएम स्टील प्लेट को भेद सकेगा। 500 किलो ग्राम वजनी बम की लंबाई 1.9 मीटर है। इसे जगुआर और सुखोई-30 पर अपलोड किया जा सकता है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...